कलेक्टर राहुल देव ने धान खरीदी को लेकर दिखाई तत्परता: किसानों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुंगेली/जगह के अभाव में धान खरीदी बंद हुए मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर राहुल देव ने तहसीलदार कुणाल पाण्डेय और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र भेज कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली जिसमें जगह के अभाव को सही पाया गया एवं तत्काल अधिकारियों द्वारा जगह की व्यवस्था कराई गई। इसके अलावा  जिन रईस मिलर का डी ओ कटा था उनके द्वारा उठाव कराया गया। जगह जो प्राप्त हुई उसमें जितने भी किसानो द्वारा धान लाया गया था उनके धान की खरीदी की गई।

अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित न हो जिसमें राजस्व एवं सहकारिता विभाग द्वारा सगवा स्थित पांच एकड़ जमीन का चयन किया गया है जहां वैकल्पिक अवस्था के रूप में  मुंगेली धान खरीदी केंद्र के उपकेन्द्र के रूप में कल से धान खरीदी शुरू की जाएगी ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर राहुल देव के निर्देश में मुंगेली धान खरीदी केंद्र के उपकेन्द्र के रूप में संगवा सोसायटी को चिन्हांकित कर धान खरीदी पुनः सुचारू रूप अधिकारियों ने शुरू कराई।

किसानों में उत्साह

किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी प्रकट की। कलेक्टर राहुल देव को पुनः धान खरीदी शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!