दिव्यांग खिलाड़ियों को कलेक्टर-एसपी ने दी प्रोत्साहन सामग्री और आर्थिक सहायता


जिले में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उनकी पहचान बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल ने चार दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की।

खिलाड़ियों को दी गई सहायता

जिला कलेक्टोरेट में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर और एसपी ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर और संदीप कुमार को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। वहीं, बैडमिंटन खिलाड़ियों माला पांडे और कृष्णा कश्यप को बेडमिंटन रैकेट और शूज सौंपे गए।

खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

इस अवसर पर कलेक्टर  राहुल देव ने कहा, “जिले के खिलाड़ी न केवल अपनी मेहनत से पहचान बना रहे हैं, बल्कि जिले का मान भी बढ़ा रहे हैं। प्रशासन उनकी हरसंभव सहायता करेगा।”

एसपी भोजराम पटेल ने खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विशेष अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय और वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल भी उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों ने इस सहायता के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और बेहतर प्रदर्शन का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!