ब्रेकिंग न्यूज

सरगांव अस्पताल में लापरवाही पर कलेक्टर-एसपी सख्त, डॉ. शबाना को हटाया गया, डॉ. सत्येंद्र को सौंपी जिम्मेदारी

मुंगेली, 27 मई 2025:
कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मंगलवार को सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था और गंदगी पाए जाने पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने गहरी नाराजगी जताई। मेडिकल ऑफिसर डॉ. शबाना परवीन ड्यूटी से गायब पाई गईं, जिसके चलते उन्हें प्रभारी पद से हटाने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।


वहीं अस्पताल में मौजूद डॉ. सत्येंद्र जायसवाल को स्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई। कलेक्टर ने अस्पताल के सभी कक्षों – पुरुष, महिला, इमरजेंसी, लेबर वार्ड और फार्मेसी – का गहन निरीक्षण किया और तत्काल सुधार की चेतावनी दी।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मरीजों से बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!