मुंगेली:जिला कांग्रेस कमेटी ने किया हिन्दू नववर्ष पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत

मुंगेली [1/4/25] – कांग्रेस कमेटी द्वारा हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में निकाली गई रैली का भव्य स्वागत पुल पारा जिला/शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और रैली का उत्साहपूर्ण तरीके से स्वागत किया।



रैली के स्वागत में जिले के प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल थे, जिनमें जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, आत्मा सिंह क्षत्रिय, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, श्याम जायसवाल, रोहित शुक्ला, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, सूरज यादव, नवनीत शुक्ला, दिलीप बंजारा, अरविंद वैष्णव और संजय जायसवाल, अजय साहू,कुलदीप पाटले, जित्तू श्रीवास्तव, नीरज यादव, श्रवण सोनकर, आजू सोनकर शामिल थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिन्दू नववर्ष की खुशी में रंग-बिरंगे झंडे लहराए और नारे लगाए, जबकि नेताओं ने जनसमूह को संबोधित करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने की अपील की। यह रैली क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए सैकड़ों लोगों को एकजुट करने का कार्य किया।



रैली के समापन पर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और साथ ही पार्टी की आगामी योजनाओं पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!