“प्रदेशभर में युक्तियुक्तकरण के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मुंगेली में गूंजा छात्रों और शिक्षकों का दर्द!”



मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैंज के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के विरोध में जोरदार आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन के तहत बीते दिन लोरमी ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया, वहीं 10 जून को जिला मुख्यालय में शहर/ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा बीओं ऑफिस का घेराव किया गया। आंदोलन में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।



प्रदेश में जारी युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का विरोध करते हुए कांग्रेस और शिक्षक संगठनों का कहना है कि यह प्रक्रिया शिक्षा के भविष्य को खतरे में डालने वाली है। प्रदेशभर में लगभग 10 हजार 4 सौ से अधिक स्कूलों के बंद होने का खतरा है, जिससे रसोइयों, शिक्षकों और बच्चों के भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इस संबंध में राज्यपाल के नाम पर अनुविभागीय अधिकारी (रा. मुंगेली) को ज्ञापन सौंपा गया।



जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में “शिक्षा न्याय आंदोलन” के तहत मार्चों का आयोजन किया जा रहा है। लोरमी ब्लॉक मुख्यालय में भिलाई विधायक एवं एआईसीसी सचिव की उपस्थिति में बीओं ऑफिस का घेराव किया गया। वहीं 10 जून को जिला मुख्यालय में जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आगामी 12 जून को पथरीया ब्लॉक मुख्यालय में भी बीओं ऑफिस का घेराव किया जाएगा, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरूद्र कुमार के शामिल होने की संभावना है।

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में मांग की है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को तत्काल स्थगित किया जाए और सभी शिक्षक संगठनों की बैठक बुलाकर इस पर चर्चा की जाए। इसके अलावा, सेटप 2008 के आधार पर युक्तियुक्तकरण किया जाए और रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जाए। कांग्रेस ने यह भी चेतावनी दी कि यदि युक्तियुक्तकरण को नहीं रोका गया तो प्रदेश में शिक्षा का निजीकरण होगा, जो बच्चों के भविष्य के लिए खतरनाक साबित होगा।


ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख नेताओं में जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह, जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, हेमेंद्र गोस्वामी, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, आत्मासिंह क्षत्रिय, श्याम जायसवाल, स्वतंत्र मिश्रा, लोकराम साहू, राम चंद्र साहू, दिलीप बंजारा, आनंद मिश्रा, हिमांशु मिश्रा संजय यादव अभिलास सिंह, जागेश्वरी वर्मा, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, तारणी विश्वर्मा, मोना नागरे, अरविंद वैष्णव, दीपक गुप्ता, कुलदीप पाटले, संजय चंदेल, संजय ठाकुर, सागरसोलंकी, नवनीत शुक्ला, राजा कोश्लो, श्रवन सोनकर, इंद्रजीत कुर्रे, याकुब अली, सक्ति सिंह, जलेश यादव, दुर्गा यादव, दादू मलहा, मकबूल खान, राजेन्द्र यादव, सुरेन्द्र साहू, मेन कुमार भार्गव, लोकिश बिसेन, जीवन बंजारा, भूपेन्द्र साहू, रितेश खाण्डे, आरीफ खोखर, मनोज सोनकर, जित्तु श्रीवास्तव, रवि कोशले, उमेश धृतलहरे, विष्णु खाण्डे, अजय खाडेकर, अनिल जायसवाल, मकराल यादव, भरत पठारी, नानक कश्यप, राम तलरेजा, संतोष चर्तुगोष्ठी, जितेन्द्र उप्पल, सुधराम, कमल जागडे, हिमालय, राजा, मुमताज अली, विनय यादव, कामता प्रसाद, टेकराम सोनवानी, देव साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।



कांग्रेस ने प्रदेशभर के लाखों शिक्षक और छात्रों के हित में युक्तियुक्तकरण को तुरंत रद्द करने की मांग की है, ताकि शिक्षा प्रणाली में सुधार हो सके और सरकारी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!