मुंगेली में कांग्रेस संगठन को मजबूती, राहुल रूपवानी बने शहर कोषाध्यक्ष

मुंगेली।
शहर की राजनीति और व्यापारिक जगत में सक्रिय पहचान रखने वाले युवा चेहरे राहुल रूपवानी को शहर कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सिंधी समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
राहुल रूपवानी लंबे समय से सिंधी समाज के सामाजिक कार्यों और विभिन्न आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इसके साथ ही व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों में भी उनकी भागीदारी रही है। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनावों और गतिविधियों में उनकी रणनीतिक भूमिका को लेकर भी उन्हें सराहना मिलती रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके कोषाध्यक्ष बनने से संगठन को आर्थिक प्रबंधन में मजबूती मिलेगी और विभिन्न वर्गों के बीच कांग्रेस की पकड़ और सशक्त होगी। संगठन ने उनकी कार्यशैली और व्यवहारिक कौशल को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। समाज के लोगों, व्यापारिक वर्ग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राहुल रूपवानी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने और शहर के विकास में योगदान देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!