शिवाजी वार्ड में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत: अध्यक्ष और पार्षद दोनों पदों पर कांग्रेस को बढ़त



सिंधी समाज के समर्थन से कांग्रेस की बड़ी सफलता, भाजपा के दावों को लगा झटक

शिवाजी वार्ड में कांग्रेस ने इतिहास रचते हुए अध्यक्ष और पार्षद दोनों पदों पर जीत हासिल की है। यह पहली बार है जब कांग्रेस को यहां इतनी बड़ी सफलता मिली है, और इसका श्रेय सिंधी समाज के बढ़-चढ़कर समर्थन को दिया जा रहा है।

कांग्रेस प्रत्याशी सूरज यादव ने इस जीत पर सभी मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह जनता की जीत है, जिन्होंने भाजपा के दावों को खारिज करते हुए बदलाव के लिए मतदान किया।” जीत के बाद सूरज यादव ने घर-घर जाकर लोगों का आशीर्वाद लिया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वे उनके विश्वास पर खरे उतरेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पहले दावा किया था कि “हम जिसे भी टिकट देंगे, वह यहां से घर बैठे रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीत जाएगा।” लेकिन चुनाव परिणामों ने इस दावे को गलत साबित कर दिया।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि सिंधी समाज के एकजुट समर्थन ने चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल दिए। कांग्रेस की इस ऐतिहासिक जीत से शिवाजी वार्ड में राजनीतिक माहौल में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!