सीबीआई छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन, मुंगेली में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन



मुंगेली: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में सीबीआई छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेली ने अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में पड़ाव चौक पर पुतला दहन कर विरोध जताया। बड़ी संख्या में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।



सीबीआई छापेमारी पर कांग्रेस का आरोप

गौरतलब है कि 26 मार्च 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत कई कांग्रेस नेताओं के आवास और कार्यालयों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले से जुड़ी हुई है। इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा छापेमारी की गई थी।



कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर द्वेषपूर्ण राजनीति का आरोप लगाया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा,
“भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई छापेमारी स्पष्ट रूप से विपक्ष को दबाने की साजिश है। इससे पहले भी ईडी ने ऐसी ही कार्रवाई की थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं। प्रदेश की जनता इसका करारा जवाब देगी।”


बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में  आत्मा सिंह क्षत्रिय, रोहित शुक्ला, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, चुरावन मंगेसकर,संजय यादव, स्वतंत्र मिश्रा,दिलीप बंजारा, श्याम जायसवाल, दिलीप सोनी,कौशल सिंह क्षत्रिय, श्रीमती अनीता विश्वकर्मा राजा ठाकुर, पुरषोत्तम मार्को,लोकराम साहू,लक्ष्मीकांत भास्कर, अरविन्द वैष्णव, श्री ठाकुर,अभिलाष सिंह, राजेश छेदईया, मकबूल खाना, आरिफ खान, कुलदीप पाटले, दुर्गा यादव, लखन कश्यप, असवंत पात्रे, टेकराम सोनवानी, सोहन वर्मा, रेशमलाल धृमलहरे, कमल प्रसाद जांगडे़,प्रकाश वैष्णव,भागवत प्रसाद ढीमर,राजकुमार,रूपचंद खुंटे, बशीर शेख,सुनील मंगेश्कर,राम तलरेजा,विनय यादव,मन्नू लाल, पनदास डाहिरे, हरलधर जायसवाल,अजय साहू, राजेन्द्र जायसवाल, कलेश्वर गर्ग, विष्णु खांडे, नौसाद खान, राजेन्द्र यादव,सतीश यादव,मो.रसीद खान, घसियाराम लहरे,राम निहोर यादव,रमेश सिंह राजपूत,नवनीत शुक्ला, भूवन यादव, सहित बडी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।


कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की कार्रवाई बंद नहीं हुई, तो प्रदेशभर में और बड़े आंदोलन किए जाएंगे। कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!