लोधी समाज पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट : सामाजिक संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

रायपुर/कवर्धा। लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के पथरिया स्थित निवास पर आज कवर्धा जिले के लोधी समाज के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान समाज के संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक जागरूकता, युवा सहभागिता तथा भावी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

सभी पदाधिकारियों ने तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर घनश्याम वर्मा का आत्मीय अभिनंदन किया। इस सम्मान के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कबीरधाम के समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
🔹  जीवन कौशिक (प्रदेश संगठन मंत्री)
🔹 संतोष कौशिक (जिलाध्यक्ष कवर्धा)
🔹 संजू कौशिक (जिला महासचिव)
🔹 राजेश कौशिक (जिला संगठन मंत्री)
🔹 डॉ. राजेश कौशिक (जिला कोषाध्यक्ष)
🔹 रमेश कौशिक (जिला उपाध्यक्ष)
🔹 आनंद कौशिक (जिला प्रचार सचिव)
🔹 रूपेश कौशिक (जिला युवा अध्यक्ष)
🔹 शिवकुमार कौशिक (अध्यक्ष, सर्किल बम्हनी)
🔹 कृष्णा राम जंघेल (अध्यक्ष, सर्किल सिंघनपुरी जंगल)
🔹 अवध कौशिक (अध्यक्ष, सर्किल गोछिया)
🔹 हरदेव कौशिक (अध्यक्ष, सर्किल झिरौनी)
🔹 अजित कौशिक (अध्यक्ष, सर्किल जिंदा)
🔹 भागवत कौशिक (अध्यक्ष, सर्किल बा. चारभांठा)
🔹 रामराज कौशिक (युवा सदस्य) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस मुलाकात ने समाज में एक नई ऊर्जा और समन्वय की भावना को सुदृढ़ किया है। सभी पदाधिकारियों ने समाज के विकास, संगठनात्मक विस्तार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

© लोधी समाज संवाद | 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!