ब्रेकिंग न्यूज

मंत्री रामविचार नेताम से राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजधानी में कृषि मंत्री रामविचार नेताम से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रशासनिक कार्यों, शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।

भेंट के अवसर पर मंत्री श्री नेताम ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया, ताकि योजनाओं का लाभ सही अर्थों में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

सौजन्य भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, महासचिव उमाशंकर बंदे, कोषाध्यक्ष नवीन भगत, सहसचिव डॉ. धनंजय नेताम, दुर्गेश वर्मा, श्रीमती सूर्य किरण, श्रीमती लविना पाण्डेय तथा उमेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!