मुंगेली में मवेशियों से भरी गाड़ी पकड़ी गई – 120 KM तक पीछा कर गौ सेवकों ने दबोचा

मुंगेली। जरहागांव थाना क्षेत्र के सेमरसल के पास आज सुबह बड़ा खुलासा हुआ, जब बिलासपुर और मुंगेली के गौ सेवकों ने मवेशियों से भरी गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।



गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि कई बार हाथ नहीं आ रही थी, लेकिन हार न मानते हुए गौ सेवकों ने करीब 120 किलोमीटर तक पीछा किया। अन्ततः साहस और सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को रोकने में कामयाब हुए।

इस ऑपरेशन में बिलासपुर से ठाकुर राम सिंह ग्रुप और मुंगेली के गौ सेवा धाम मुंगेली के सदस्य शामिल थे। गाड़ी को कोटा-लोरमी मार्ग से होते हुए अवैध रूप से मवेशी बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।



👉 माना जा रहा है कि मवेशियों की यह खेप तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!