छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में CRPF जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे की है जब जवान टावर मोर्चा नंबर 2 पर ड्यूटी पर था

जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान का नाम पवन कुमार है, जो भैरमगढ़ के पातरपारा स्थित 199 बटालियन मुख्यालय में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था. गोली की आवाज सुनकर सिपाही के साथी मौके पर पहुंचे तो देखा कि सिपाही खून से लथपथ पड़ा हुआ था.

आनन-फानन में जवान पवन कुमार को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उनकी आत्महत्या की वजह के बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.

हेड कांस्टेबल पवन कुमार हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले थे. भैरमगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है. मृतक जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पैतृक गांव भेज दिया गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!