दीपक कुमार पात्रे को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस का सहसंयोजक नियुक्त किया गया


किसान हितों की बुलंद आवाज को संगठन में मिला बड़ा दायित्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश की सक्रिय युवा नेतृत्व क्षमता को पहचानते हुए कांग्रेस पार्टी ने एक और अहम निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर किसानों के मुद्दों को मुखरता से उठाने वाले मुंगेली के दीपक कुमार पात्रे को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है



यह नियुक्ति कांग्रेस की किसान नीति और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है। दीपक कुमार पात्रे लंबे समय से किसान हितैषी मुद्दों को लेकर अभियान चलाते रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार सरकार की नीतियों में सुधार और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उजागर करते आए हैं।

प्रदेश किसान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके अनुभव और सक्रिय योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से संगठन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और मजबूती मिलेगी।



अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक कुमार पात्रे ने कहा,
“यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। किसान कांग्रेस के मंच से मैं छत्तीसगढ़ के किसानों की आवाज़ को और तेज़ करूंगा और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाने का कार्य करूंगा।”

पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे किसानों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!