मुंगेली भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर दीनानाथ केशरवानी नियुक्त, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुंगेली जिला अध्यक्ष पद के लिए दीनानाथ केशरवानी का चयन किया गया है। रविवार को दोपहर 2 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी व पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव ने लिफाफा खोलकर इस महत्वपूर्ण घोषणा की।

दीनानाथ केशरवानी के नाम की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। दीनानाथ केशरवानी को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने पार्टी की सेवा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी जिले में और अधिक मजबूत होगी।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। दीनानाथ केशरवानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। यह पद मेरे लिए सेवा और समर्पण का प्रतीक है।”

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी दीनानाथ केशरवानी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाईयां मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!