जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने दी ईद उल फितर की शुभकामनाएं



मुंगेली। जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने जिलेवासियों और प्रदेशवासियों को ईद उल फितर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। यह त्योहार हमें एकता और सद्भावना का संदेश देता है।


वर्मा ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे मिलजुल कर इस त्योहार को मनाएं और समाज में प्रेम और भाईचारे की मिसाल कायम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!