जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय यादव का विभिन्न ग्रामों में सामाजिक दौरा, यादव समाज के कार्यक्रमों में हुई गरिमामयी उपस्थिति

मुंगेली:जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय यादव ने अपने सामाजिक दौरे के अंतर्गत ग्राम कंझेटा, जिला कवर्धा में यादव समाज के अत्यंत सम्माननीय सदस्य के दशगात्र कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात वे ग्राम पथ्थरी डोगरिया खुटा पहुँचे, जहाँ उन्होंने समाज के प्रमुख लोगों से भेंट-मुलाकात कर सामाजिक समरसता पर चर्चा की।



इसके बाद श्री यादव ग्राम सारंगपुर, जिला मुंगेली पहुँचे और मनोहर यादव जी के यहाँ आयोजित जग जेवारा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वहीं, ग्राम जुझारभांठा बहरपुर में रज्जु यादव व फेकू यादव से मिलकर सामाजिक विषयों पर विमर्श किया।


इस दौरान यादव समाज की पाँच राज महा समिति के संरक्षक डॉ. बोधी राम यादव (देवरी) समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल थे:

चमरु यादव,

तिलक यादव (सुखाताल पोड़ी),

नाथूराम यादव (कुण्डा)।


समिति के अन्य प्रमुख पदाधिकारी:

अध्यक्ष: धनिराम यादव (मुंगेली)

उपाध्यक्ष: संजय यादव (मुंगेली)

कोषाध्यक्ष: रुपचंद यादव (छटन)

प्रवक्ता: सूरज यादव (कुण्डा)

जनपद सदस्य व यादव समाज नवागढ़ राज अध्यक्ष: महेंद्र यादव (रामगढ़, मुंगेली)

सदस्य: बेदराम यादव (पूर्व सरपंच प्रतापपुर), भागवत यादव (माकरी)


सभी ने मिलकर सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और यादव समाज के विकास को लेकर विचार साझा किए।
इस दौरे ने समाज में नई ऊर्जा और एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!