सामूहिक कन्या विवाह की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 27 मार्च को होगा भव्य आयोजन

मुंगेली, 25 मार्च 2025 // आगामी 27 मार्च को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने निरीक्षण किया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर टेंट, पंडाल, विद्युत व्यवस्था, बैठक प्रबंधन, साउंड सिस्टम, पार्किंग और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह आयोजन गरिमामय और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जाए ताकि नवविवाहित जोड़ों और उनके परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

152 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में

इस सामूहिक विवाह समारोह में 152 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!