पंचायत चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया पर जिला पंचायत सदस्य ने उठाई आपत्ति,
जनपद पंचायत पथरिया में त्रुटिपूर्ण आरक्षण का आरोप, पुनः प्रक्रिया की मांग



मुंगेली,
जनपद पंचायत पथरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए हुए आरक्षण निर्धारण को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है। शिकायतकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर आरक्षण प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया है।

आरक्षण प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन का दावा
शिकायत के अनुसार, पंचायत चुनाव 2025 के लिए आरक्षण निर्धारण प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव था। आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित किए बिना प्रक्रिया पूरी की गई। इससे आरक्षण का निर्धारण निष्पक्ष नहीं रहा और नियमों का पालन नहीं हुआ।



पुनः आरक्षण प्रक्रिया और कार्रवाई की मांग
आवेदन में मांग की गई है कि त्रुटिपूर्ण आरक्षण को रद्द कर पुनः नियमों के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया कराई जाए। साथ ही, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की गई है।


जनप्रतिनिधियों ने दर्ज की आपत्ति
इस आवेदन पर कई जनप्रतिनिधियों और पूर्व सरपंचों के हस्ताक्षर हैं। आपत्ति दर्ज करने वालों में वसीउल्ला शेख (सभापति, महिला बाल विकास) घनश्याम वर्मा, सत्यप्रकाश लहरे, रवि वर्मा, पवित साहू, भगत साहू, तनीष कुर्रे, पप्पू जायसवाल, एजाज खान, अनिल साहू, ललित कुमार, दिलीप कौशिक (कांग्रेस प्रवक्ता), लुभान सिंह, शिवकुमार, भुनेश्वर साहू,  शामिल हैं।

प्रशासन की कार्रवाई पर नजरें
आपत्ति दर्ज होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा आरक्षण प्रक्रिया की समीक्षा की संभावना है। सभी की नजरें इस पर हैं कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!