◆◆ छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज मुंगेली के जिलाध्यक्ष बने डॉ. संजय वर्मा ◆◆

मुंगेली ✦ छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज के संरक्षक श्री रज्जन श्रीवास्तव ✦ की संस्तुति और प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद खरे ✦ के अनुमोदन पर डॉ. संजय वर्मा ✦ को मुंगेली जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


डॉ. वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों और सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है, जिसे वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ निभाएंगे।



✦ उन्होंने यह भी कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर, समरसता और विकास की दिशा में कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।

◆ जैसे ही यह खबर समाज में फैली, बधाइयों का तांता लग गया। शुभचिंतकों, इष्टमित्रों और समाज के सदस्यों ने डॉ. वर्मा को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

◆ समाज में नई ऊर्जा का संचार ◆
◆ कायस्थ समाज को मिला नया नेतृत्व ◆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!