दामापुर गांव में बिजली संकट, लक्ष्मीकांत भास्कर ने उठाई 100 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर की मांग

मुंगेली ✍️। मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत दमापुर (प.) में इन दिनों बिजली समस्या गहराती जा रही है। ग्राम पंचायत ने विद्युत विभाग मुंगेली को पत्र लिखकर तत्काल 100 के.वी.ए. का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की है।



ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रूपबाई अनंत द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि मौजूदा ट्रांसफार्मर पर पूरे गांव का लोड डाला गया है, जिससे बार-बार बिजली गुल हो रही है। खासतौर पर गर्मी और बरसात के मौसम में लाइट लगातार फाल्ट होती रहती है।



ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान ट्रांसफार्मर से लगभग 70 घरों का लोड जुड़ा हुआ है, जिसके चलते वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है। घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं और अंधेरे में लोग परेशान हैं।

इस मांग पत्र पर कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए, जिनमें प्रमुख रूप से लक्ष्मीकांत भास्कर का नाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि गांव की बिजली समस्या अब असहनीय हो चुकी है और यदि जल्द नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराया गया तो गांव में बिजली संकट और गहरा सकता है।

इन दिनों पूरे जिले में जगह-जगह बिजली संकट गहराता जा रहा है। लगातार ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की वजह से आम जनता त्रस्त हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!