
मुंगेली।
महिला जागृति जनसेवा कल्याण समिति, मुंगेली द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम बिसौनी में निवासरत जरूरतमंदों, विशेषकर पाहन (वनवासी) समुदाय के लोगों को कंबल वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के स्कूली बच्चों को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों एवं अभिभावकों ने इस सहयोग के लिए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम स्थल पर यह भी जानकारी दी गई कि संबंधित विद्यालय ‘प्रयास – अ स्मॉल स्टेप’ संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रयास – अ स्मॉल स्टेप संस्था के सदस्य भी महिला जागृति जनसेवा कल्याण समिति के साथ उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला चौरसिया सहित श्रीमती मंजू सोलंकी, संगीता क्षत्रिय, सुधा राजपूत, लक्ष्मी सोनी, रिंकी बनर्जी, शशि सोनी, कमल श्रीवास्तव, शीला जायसवाल, मेघा मिश्रा, सरिता बाजपाई, वंदना गुलहरे एवं मधु उप्पल सहित समिति की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
कंबल एवं स्वेटर प्राप्त कर ग्रामीणों और बच्चों ने महिला जागृति जनसेवा कल्याण समिति एवं प्रयास – अ स्मॉल स्टेप संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के समाजसेवी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।


