ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली में करणी सेना का विस्तार,अविरल सिंह श्रीनेत को युवा शहर अध्यक्ष की कमान

क्षत्रिय करणी सेना परिवार (एकीकृत क्षत्रिय परिवार भारतवर्ष) द्वारा संगठन विस्तार के तहत मूंगेली शहर में नए युवा नेतृत्व की नियुक्ति की गई है। संगठन ने अविरल सिंह श्रीनेत को मूंगेली शहर अध्यक्ष (युवा) पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह कार्यकाल 31 मार्च 2026 से 31 मार्च 2027 तक एक वर्ष की अवधि के लिए रहेगा। संगठन ने उम्मीद जताई है कि अविरल सिंह अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता या संगठन के हितों को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में पद से मुक्त किया जा सकता है।
नियुक्ति के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!