एफ एल एन/टी.एल.एम. क्लब मेला संपन्न, 34 विद्यालयों के बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा

मुंगेली: शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुर में एफ एल एन/टी.एल.एम. क्लब मेला का आयोजन चार संकुल केंद्रों—दाबो, फास्टरपुर, बीजातराई एवं सेमरकोना—के विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस मेले में 34 विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चों एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोदा के सरपंच कन्हैया सिंह बैस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने क्षेत्र में इस आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार जताया।



शिक्षकों ने कार्यक्रम की सराहना की
संकुल केंद्र दाबो के शैक्षिक समन्वयक रामेश्वर प्रसाद साहू ने इस मेले को बच्चों के अध्ययन व अध्यापन के लिए उपयोगी बताया। बीजातराई के शैक्षिक समन्वयक अरुण टंडन ने इसे बच्चों के लिए सीखने और समझने का सराहनीय अवसर बताया, जबकि फास्टरपुर संकुल के शैक्षिक समन्वयक तोरनलाल अंचल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।



प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई उत्कृष्टता
मेले के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

पूर्व माध्यमिक स्तर:

प्रथम: अनामिका दिवाकर (दाबो)

द्वितीय: सविता मिरी (सिल्ली)

तृतीय: सुशांत दिवाकर (खैरा सेतगंगा)


प्राथमिक स्तर:

प्रथम: राजकुमार साहू (सिपाही)

द्वितीय: मोक्ष कुमार (पंडोतरा)

तृतीय: दक्ष मानिकपुरी (सिल्ली)


टी एल एम निर्माण एवं प्रस्तुतीकरण:

प्रथम: निधि बर्मन (राजपुर)

द्वितीय: दिलेश्वर भास्कर (सिंगारपुर)

तृतीय: अमन कुमार (दाबो)



अतिथियों ने किया विजेताओं का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया, वहीं सहभागी सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

सफल संचालन एवं आयोजन
कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुर के प्रधान पाठक देवेन्द्र परिहार ने किया। आयोजन में शिक्षकों एवं संकुल केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस मेले से बच्चों को सीखने के नए अवसर मिले और उनकी प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!