लोरमी नगर पालिका परिषद में पीआईसी का गठन, विकास को मिलेगी नई दिशा

लोरमी – नगर पालिका परिषद लोरमी में अध्यक्ष सुजीत वर्मा के निर्देश पर प्रेसीडेंट-इन-काउंसिल (पीआईसी) का गठन किया गया। नगर विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी पार्षदों को सौंपी गई है।


इस गठन में वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद डॉ. अशोक जायसवाल को नगर पालिका का उपाध्यक्ष चुना गया है, जिन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि “जनता का आशीर्वाद और विश्वास ही हमारी ताकत है, नगर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।”

राजेन्द्र रिक्की सलुजा (वार्ड 13) को जल, बाजार, राजस्व, प्रधानमंत्री आवास व पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। सलुजा नगर में बिजली व पानी की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। उनकी नियुक्ति से जनता को काफी उम्मीदें हैं।

विश्वास दुबे (वार्ड 6), जो भाजपा महामंत्री भी रह चुके हैं, को आवास, लोक निर्माण, सामान्य प्रशासन एवं नियोजन विभाग सौंपा गया है। उन्होंने कहा, “नगर का चहुमुखी विकास हमारा लक्ष्य है, सभी मिलकर काम करेंगे।”

आलोक शिवहरे (वार्ड 4) को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, आरती धीमर (वार्ड 1) को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, पूर्णिमा यादव (वार्ड 18) को महिला एवं बाल विकास विभाग, तथा पुष्पा यादव (वार्ड 9) को विधि एवं पुर्नवास विभाग सौंपा गया है।

नव-नियुक्त सभापतियों ने कहा कि वे सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए नगर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस गठन से लोरमी नगर के चहुंमुखी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!