मुंगेली पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी बने बिलासपुर नगर निगम के सह पर्यवेक्षक



बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संजीत बनर्जी को बिलासपुर नगर निगम चुनाव के लिए सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और चुनावी प्रबंधन को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से की गई है।

संजीत बनर्जी ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति से उत्साह का माहौल है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से बिलासपुर नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!