जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से विधानसभा तक, लोरमी का बढ़ता राजनीतिक कद

मुंगेली। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार लोरमी क्षेत्र का दबदबा कायम रहा है। इस बार शांति भास्कर को उपाध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले इस पद पर रह चुके सोनू चंद्राकर और संजीत बनर्जी ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहते हुए विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

पहले जिला पंचायत में सोनू चंद्राकर उपाध्यक्ष रहे, उसके बाद दूसरे कार्यकाल में संजीत बनर्जी ने यह पद संभाला। अब तीसरे कार्यकाल में शांति भास्कर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह दर्शाता है कि लोरमी क्षेत्र की राजनीति में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद एक मजबूत आधार बन चुका है, जो विधानसभा चुनाव तक पहुंचने का मार्ग भी खोलता है।



राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोरमी क्षेत्र से आने वाले जनप्रतिनिधि इस पद पर रहते हुए अपनी पकड़ मजबूत करते हैं और आगे बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारियों की ओर बढ़ते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शांति भास्कर भी इसी राजनीतिक राह पर आगे बढ़ती हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!