धर्मांतरण का खेल! पथरिया में पकड़ा गया प्रलोभन देकर धर्म बदलवाने वाला

मुंगेली। पथरिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा खुलासा हुआ। लक्षनपुर पथरिया वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाले सत्यम सिंह (50 वर्ष) पर आरोप है कि वह अपने मकान में लोगों को इकट्ठा कर भजन-कीर्तन के बहाने ईसाई धर्म की प्रार्थना करवा रहा था और हिन्दू समाज के लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रलोभन दे रहा था।



प्रार्थी बृजेश शर्मा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि सत्यम सिंह लगातार लोगों से कह रहा था कि “हिन्दू धर्म बेकार है, तुम्हारे देवी-देवता कुछ नहीं कर पाएंगे, प्रभु यीशु ही कल्याण का रास्ता है। धर्म परिवर्तन कर लो, तुम्हें कोई परेशानी नहीं होगी।”


शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पथरिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 182/2025 दर्ज किया। सत्यम सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत केस पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।



यह घटना न सिर्फ मुंगेली बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। सवाल यह है कि आखिर क्यों धर्मांतरण कराने वालों और कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है? क्या यह आस्था से जुड़ा मामला है या किसी बड़े षड्यंत्र की कड़ी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!