ब्रेकिंग न्यूज

गौ सेवा धाम मुंगेली ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, दलदल में फंसी गाय को बचाया


मुंगेली। गौ सेवा धाम मुंगेली के सेवकों ने एक बार फिर अपनी सेवा भावना और मानवता का परिचय दिया है। पुराना बस स्टैंड से रेस्ट हाउस जाने वाले पुल के नीचे एक गाय दलदल में फंस गई थी। जैसे ही गौ सेवा धाम के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी में पानी नहीं होने के कारण वहां दलदल बन गया है और उसमें जगह-जगह कचरा जमा हो गया है। कुछ दिन पहले ही इसी क्षेत्र से टनों प्लास्टिक कचरा निकाला गया था, लेकिन फिर भी समस्या बनी हुई है।

गौ सेवा धाम के इस सराहनीय कार्य की शहर में खूब प्रशंसा हो रही है। लोगों ने प्रशासन से भी अपील की है कि नदी की नियमित सफाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!