पुलिस ग्राउंड में हुआ जनरल परेड, पुलिसकर्मियों ने सीखा एके-47 और इंसास चलाना व खोलना-जोड़ना


मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में आयोजित साप्ताहिक परेड

मुंगेली, 16 मई 2025
➡️ मुंगेली पुलिस ग्राउंड में आज आयोजित हुआ साप्ताहिक जनरल परेड
➡️ पुलिसकर्मियों ने सीखा आधुनिक हथियार एके-47 और इंसास रायफल का संचालन और देखरेख
➡️ यातायात विभाग ने दी ट्रैफिक नियमों की गहराई से जानकारी


पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में आज मुंगेली पुलिस ग्राउंड में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे की उपस्थिति रही। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल ने किया।


परेड के दौरान जिले के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्हें सलामी दी गई और अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर ड्रिल करने का निर्देश दिया गया।

परेड के पश्चात प्रशिक्षित आर्मोरर द्वारा एके-47 और इंसास रायफल के बारीक संचालन, खोलने-जोड़ने और देखरेख का डेमो दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने हथियारों को स्वयं चलाकर अभ्यास किया।


इसी बीच यातायात पुलिस द्वारा सभी उपस्थितों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई और उसके पालन के महत्व को समझाया गया।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल सहित जिले के समस्त पुलिसकर्मी एवं यातायात स्टाफ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!