गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव, आदेश जारी



रायपुर, 31 मार्च: छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने राज्य के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

नई समय-सारिणी के तहत अब विद्यालय सुबह के समय संचालित किए जाएंगे, ताकि बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाया जा सके। यह आदेश सभी स्कूलों पर लागू होगा, जिससे लाखों विद्यार्थियों और शिक्षकों को राहत मिलेगी।



शासन ने जारी किया पत्र
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि विद्यालयों के समय में बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा। गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, और आगे मौसम की स्थिति के अनुसार अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं।

अभिभावकों से अपील
शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे नए समय-सारिणी के अनुसार अपने बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी करें और बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए उचित सावधानियां बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!