छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला योजना का नाम, अब “पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना”



रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदलकर अब इसे “पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना” कर दिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है, जिसे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव को भेजा गया है।

यह योजना राज्य के दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से संचालित की जाती है। नाम परिवर्तन के बावजूद योजना की मूल संरचना और उद्देश्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार के इस निर्णय के पीछे उद्देश्य छात्रों को न केवल प्रोत्साहन देना है, बल्कि उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और मूल्यों से जोड़ना भी है।

इस बदलाव को लेकर शिक्षा विभाग का कहना है कि योजना पहले की तरह ही संचालित होगी और छात्रों को समय पर लाभ प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!