
मुंगेली। रामनवमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्णकार समाज मुंगेली द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वर्णकार एकता का परिचय दिया।

शोभायात्रा में समाज के प्रमुख सदस्यों में मनहरण राम लाल सोनी, राधेश्याम सोनी, त्रिलोकी सोनी, अशोक सोनी, राजेश सोनी, धीरज सोनी, अभिषेक सोनी, कमल संतोष सोनी, संजू सोनी, प्रवीण सोनी, सोनी पुत्तू, दिलीप सोनी पार्षद ,रोशन सोनी पार्षद, रवि सोनी, शरद सोनी, राहुल सोनी, दीपक सोनी, सागर सोनी, आकाश सोनी, राजू सोनी, राधे सोनी, भोला सोनी, पारस सोनी, अमन सोनी, नितिन सोनी, सुमित सोनी, बोटू सोनी, सत्यम सोनी, छोटू सोनी, सोनू सोनी, राजशेखर सोनी सहित समाज के वरिष्ठ जन, माता-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शोभायात्रा में धार्मिक झांकियाँ, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। समाज में आपसी एकता, सहयोग और धार्मिक भावनाओं का अद्भुत समागम देखने को मिला।
यह आयोजन स्वर्णकार समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक बनकर सामने आया।


