मुंगेली,बाबा गुरु घासीदास जयंती: मेले में काले कपड़े, धारदार हथियार और शराब पर सख्त पाबंदी, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन



मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 18 दिसंबर 2024 को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर बड़े मेले का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई सामानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें काले कपड़े, काला गमछा, काले स्वेटर और काले जैकेट के साथ-साथ शराब, गुटखा, धारदार हथियार और ज्वलनशील पदार्थ शामिल हैं।


प्रशासन ने इन सामानों पर लगाया प्रतिबंध
🔴 काले कपड़े और वस्त्र सामग्री – काले कपड़े, काले गमछे, काले स्वेटर, जैकेट और काले मफलर पर पूर्ण प्रतिबंध।
🔴 धूम्रपान और नशीले पदार्थ – बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला और शराब लाने पर पाबंदी।
🔴 धारदार औजार और खतरनाक वस्तुएं – चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, पेचकस और प्लास जैसी धारदार वस्तुओं पर रोक।
🔴 ज्वलनशील पदार्थ – माचिस, लाइटर, पटाखे, ज्वलनशील सामग्री और स्प्रे आदि पर सख्त पाबंदी।
🔴 खाने-पीने का सामान – पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें, पैकेट बंद खाद्य सामग्री और टिफिन बॉक्स की एंट्री पर भी रोक।
🔴 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण – लैपटॉप, हैंडीकैम कैमरा, रेडियो, स्पीकर और पिट्ठू बैग लाने की इजाजत नहीं होगी।

सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेला स्थल पर केवल आवश्यक सामान लेकर आएं और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। पुलिस बल हर प्रवेश द्वार पर तैनात रहेगा और कड़ी तलाशी के बाद ही लोगों को मेले में प्रवेश दिया जाएगा। वाहन पार्किंग के लिए भी विशेष स्थल निर्धारित किए गए हैं।

उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित वस्तुएं लाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखें ताकि गुरु घासीदास जयंती का पर्व शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!