ब्रेकिंग न्यूज

मुख्य समाचार: मुंगेली-रायपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, दो घायल

मुंगेली। मुंगेली-रायपुर रोड पर ग्राम पंढरभट्टा के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें बाइक और छोटा हाथी वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक भागीरथी साहू (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम बन्नारा, नवागढ़ की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।



बाइक पर उनके साथ सवार मास्टर देव (उम्र 12 वर्ष), पिता वेद राम साहू को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


दुर्घटना में छोटा हाथी वाहन चालक रमेश निषाद, निवासी बड़ा बाज़ार, मुंगेली को भी चोटें आई हैं। घटना में वाहन का सामने का शीशा पूरी तरह टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटा हाथी चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। उसका इलाज भी जिला अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शराब सेवन की पुष्टि के लिए मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!