छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक फैसले, कैबिनेट ने दी किसानों और फिल्म प्रेमियों को सौगात।

कैबिनेट बैठक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले

चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश
मंत्रिपरिषद ने चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया है।

फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। इसके तहत फिल्म के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) की समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

धान एवं चावल परिवहन की नई दरें स्वीकृत
कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा दर को मंजूरी दी है।

राइस मिलों को मिलेगी लंबित प्रोत्साहन राशि
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राइस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त जारी करने का निर्णय लिया गया है।

नोट: ये सभी निर्णय आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!