स्वच्छता की नायिकाओं का सम्मान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन क्लीन सिटी की दीदियों को किया गया सम्मानित

मुंगेली, 08 मार्च 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा “मिशन क्लीन सिटी” में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद मोहन मल्लाह, पूर्व पार्षद मोहित बंजारा, अमितेश आर्य एवं पार्षदगणों ने इन मेहनतकश महिलाओं को साड़ी, एप्रन, हैंड ग्लव्स, मास्क एवं जूते प्रदान कर उनके अथक प्रयासों की सराहना की।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता कार्य में संलग्न महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को मान्यता देना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना था। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता दीदियों की मेहनत के बिना शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना संभव नहीं है।

कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। इस सम्मान से महिलाओं में नई ऊर्जा और आत्मसम्मान की भावना जागृत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!