निष्ठा का सम्मान: वैभव ताम्रकार लगातार चौथी बार बने शहर कांग्रेस सचिव

शहर कांग्रेस कमेटी में संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता का उदाहरण पेश करते हुए वैभव ताम्रकार को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता की कार्यकारिणी में उन्हें लगातार चौथी बार शहर सचिव नियुक्त किया गया है। यह उपलब्धि उनके प्रति संगठन के भरोसे और उनकी कार्यक्षमता का प्रमाण मानी जा रही है।

वैभव ताम्रकार का यह सफर तीन अलग-अलग अध्यक्षों के नेतृत्व में निरंतर जारी रहा। पूर्व शहर अध्यक्ष रोहित शुक्ला के कार्यकाल में उन्होंने संगठनात्मक कार्यों की शुरुआत करते हुए जमीनी स्तर पर सक्रियता दिखाई। इसके बाद स्वतंत्र मिश्रा के नेतृत्व में भी उन्होंने पार्टी कार्यक्रमों और आंदोलनों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब दीपक गुप्ता ने भी उनकी अनुभव और कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी टीम में प्रमुख स्थान दिया है।

लगातार चौथी बार सचिव पद पर नियुक्ति को लेकर वैभव ताम्रकार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके लिए परिवार की तरह है और पद सेवा का माध्यम। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि तीन अलग-अलग अध्यक्षों के साथ काम करने का अनुभव संगठन को मजबूत करने में उपयोगी साबित होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य गुटबाजी से दूर रहकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। साथ ही उन्होंने आगामी जिम्मेदारियों को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!