गिट्टी और रेत का अवैध परिवहन: 13 हाइवा जब्त



मुंगेली, 11 दिसंबर 2024 — कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रायपुर रोड बायपास पर गिट्टी और रेत का अवैध परिवहन कर रहे 13 हाइवा जब्त किए। इनमें 8 हाइवा में रेत और 5 हाइवा में गिट्टी ले जाई जा रही थी।
एसडीएम पार्वती पटेल के अनुसार, वाहन चालकों के पास परिवहन की अनुमति, रॉयल्टी या वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके चलते हाइवा को पुलिस लाइन लालाकापा में जमा कराया गया। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज भंडारण, परिवहन और उत्खनन पर लगातार कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में तहसीलदार कुणाल पांडे, अतिरिक्त तहसीलदार और राजस्व अमला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!