ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ में बच्ची को बचाने तालाब में कूदी बहनें, पानी में डूबने से तीनों नाबालिग की मौत

धमतरी/छत्तीसगढ़ में तालाब में डूबने से तीन नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। मरने वाली में दो सगी बहने थीं।

छत्तीसगढ़ से तीन नाबालिग लड़कियों की पानी में डूबकर मौत होने की खबर सामने आई है। घटना धमतरी की है। मरने वालों में दो सगी बहने हैं। एक साथ तीन मौतों की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। तीनों तालाब में नहाने गई थीं, लेकिन छोटी वाली लड़की गहरे पानी की तरफ पहुंच गई तो उसे बचाने के लिए दोनों बहनों ने छलांग लगा दी। मगर तीनों ही लड़कियां अपनी जान गवा बैठीं। मरने वाली लड़कियों के नाम काजल यादव, यामिनी यादव और सेविका कोर्राम है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

तीनों लड़कियां तालाब में नहाने गई थीं। इनमें से सेविका सबसे छोटी लड़की थी, उसे पानी में डूबता देख दोनों बहनों ने बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां से गुजरते हुए किसी शख्स ने उन्हें पानी में कूदते देख लिया। उसने गांव वालों और परिजनों को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे लोगों ने तालाब में घुसकर छानबीन शुरू की तो तीनों को डूबा पाया गया। आनन-फानन में तीनों की बॉडी निकाली और अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिहावा थाना प्रभारी उमाकांत तिवारी ने बताया कि गांव की तीन लड़कियों की मौत पानी में डूबने से हुई है। ये लोग रोज की तरह तालाब नहाने गई थीं। इसमें से दो सगी बहने हैं। तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। नाबालिग बच्चियों के शव घर पहुंचे तो चारो तरफ हड़कंप मच गया। गांव में एक साथ तीन लड़कियों की लाशें अंतिम संस्कार के लिए ले जाई जा रही थीं। इसे देख लोगों का हृदय कांप उठा। तीनों लड़कियों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!