ब्रेकिंग न्यूज

पुलिस परिवार के स्वास्थ्य के लिए “पहल”: मुंगेली पुलिस ने आयोजित किया विशाल स्वास्थ्य शिविर


जवानों का मनोबल बढ़ाने और स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एक सराहनीय कदम

मुंगेली, 27 जून 2025।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा “पहल” नामक अभिनव अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन मुंगेली में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर न केवल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों बल्कि उनके परिजनों के लिए भी समर्पित था।



अधिकारी-कर्मचारियों को समय रहते स्वास्थ्य जांच का अवसर उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों की पहचान कर समय पर इलाज सुनिश्चित करना था।



स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा बीपी, शुगर, नेत्र, दंत, अस्थि, मानसिक रोग, स्त्री रोग एवं बाल रोग जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही जरूरी परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।


कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमुख चिकित्सक:

डॉ. देवेश खाण्डे (नेत्र रोग विशेषज्ञ)

डॉ. प्रदीप कुमार जायसवाल (शिशु रोग विशेषज्ञ)

डॉ. भूपेन्द्र सिंह टण्डन (अस्थि रोग विशेषज्ञ)

डॉ. विजेन्द्र पाटले (मेडिसिन विशेषज्ञ)

डॉ. संजय ओबराय (मानसिक रोग विशेषज्ञ)

डॉ. मधु आनंद बंजारे, डॉ. ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, डॉ. कासिम कुरैशी (दंत चिकित्सक) आदि।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी श्री मयंक तिवारी, रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस खिस्ट तिग्गा, सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।


मुंगेली पुलिस की यह पहल न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने में सहायक रही, बल्कि पुलिसबल के मनोबल को भी नई ऊर्जा देने वाली साबित हुई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के और भी प्रयास किए जाएंगे ताकि पुलिस परिवार स्वस्थ रहकर समाज की सेवा कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!