नवरात्रि के पहले दिन मुंगेली के सभी मंदिरों में सफाई अभियान, डस्टबिन लगाने के निर्देश

मुंगेली, 30 मार्च: नवरात्रि पर्व की तैयारियों के तहत नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।



नगर पालिका की टीम ने दुर्गा मंदिर, राम मंदिर, गायत्री मंदिर सहित अन्य मंदिरों के आसपास फैले कचरे को उठाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की। साथ ही, मंदिर परिसरों में डस्टबिन लगाने और नालियों की सफाई के आदेश दिए गए हैं।


इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों में प्रकाश व्यवस्था को सुधारने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि भक्तजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुगम वातावरण प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!