जे.पी. मिश्र महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न,कलेक्टर और एसपी ने विद्यार्थियों को मेहनत व अनुशासन का दिया मंत्र

मुंगेली, 05 मार्च 2025 – जे.पी. मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में 04 मार्च को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।


कड़ी मेहनत से ही मिलती है सफलता – कलेक्टर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समर्पण और अनुशासन के साथ निरंतर प्रयासरत रहने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने छात्रों को सतत् क्रियाशील रहने और निष्काम भाव से मेहनत करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय विकास पर जोर

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न तिवारी ने महाविद्यालय के विकास में जिला प्रशासन के सहयोग एवं समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

स्वागत एवं वार्षिक प्रतिवेदन


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित बाजपेयी ने स्वागत भाषण दिया और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-शैक्षणिक गतिविधियों और महाविद्यालय के विकास कार्यों का उल्लेख किया गया।

इस अवसर पर छात्रसंघ प्रभारी  के. अहमद,  एस.के. तिवारी सहित सभी शिक्षकगण, कार्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!