अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागृति महिला जनकल्याण समिति ने किया सम्मान समारोह

मुंगेली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर जागृति महिला जनकल्याण समिति द्वारा नगर की प्रतिष्ठित महिलाओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर की प्रख्यात महिलाएं पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मंजू शर्मा, पूर्व पार्षद मनोरमा गुप्ता, पूर्व पार्षद जाहिदा बेगम की नारियल,शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


समारोह में जागृति महिला जनकल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सोनी सहित प्रमुख सदस्यगण— श्रीमती संगीता सिंह क्षत्रिय, ममता ठाकुर, सुधा राजपूत, रिंकी बनर्जी,शकुंतला राजपूत, वंदना गुलहरे, शीला जायसवाल, सारिता बाजपेयी, मेधा मिश्रा, मधु उप्पल, मंजू सोलंकी, शशि सोनी, प्रमिला चौरसिया और कमल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। समिति की अध्यक्ष सावित्री सोनी ने कहा, “महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही हमारे समाज की सच्ची प्रगति होगी।”

कार्यक्रम में समाज की विभिन्न महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। यह आयोजन महिला अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!