जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं में प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को, प्रवेश पत्र जारी

मुंगेली, 19 नवंबर 2025// पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि जिले के तीनों विकासखंडों में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के लिए 5 हजार 432 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र या आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उसका सुधार प्रमाणित करने हेतु प्रधान पाठक या सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जल्द से जल्द पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में जमा करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!