कवर्धा सदन विवाद! भूपेश बघेल का सनसनीखेज आरोप – कैदियों से कराई गई मजदूरी, काम के दौरान उम्रकैदी फरार

रायपुर।छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल लाने वाला मामला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा पर “कवर्धा सदन” निर्माण को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। बघेल का दावा है कि इस भवन का निर्माण कार्य जेल के कैदियों से करवाया गया, और इसी दौरान उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी मौके से फरार हो गया।

बघेल ने कहा – “प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि गृहमंत्री ने सदन बनवाया और उसमें कैदियों से जबरन मजदूरी कराई। फरारी की घटना हुई, लेकिन सरकार चुप है। गृहमंत्री इस मामले में आपराधिक चुप्पी साधे हुए हैं।”


उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे सवाल किए –

क्या राजधानी में हर मंत्री को निजी ‘सदन’ बनाने की छूट है?

फरार कैदी के लिए जिम्मेदारी तय क्यों नहीं की गई?

किस विभाग या व्यक्ति के खर्चे से ‘कवर्धा सदन’ का निर्माण हो रहा है?


बघेल ने इस पूरे प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग करते हुए कहा कि जेल विभाग स्वयं इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर सकता।

👉 बघेल का यह आरोप प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ रहा है। सवाल उठ रहे हैं – क्या सचमुच गृहमंत्री के सदन के लिए कैदियों से मजदूरी करवाई गई? और अगर हां, तो सरकार इसे छुपा क्यों रही है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!