कुसुम पावर प्लांट हादसा: श्रमिक की मौत, कई घायल, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर मौजूद

मुंगेली जिले के सरगांव थाना अंतर्गत रामबोड़ गांव में स्थित कुसुम पावर प्लांट में हुए बड़े हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। साइलो के गिरने से 6 मजदूर इसकी चपेट में आ गए, जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मंत्री देवांगन ने घायल श्रमिकों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया और उनकी शीघ्र स्वस्थता की कामना की।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर मौजूद
घटनास्थल पर कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल स्वयं मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू टीम ने बताया कि अभी भी तीन मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

मृतक की पहचान
इस दुर्घटना में मृतक की पहचान मनोज कुमार घृतलहरे, निवासी दगोरी बिलासपुर, के रूप में हुई है। उनका इलाज के दौरान निधन हो गया।

प्रभावित श्रमिकों के लिए प्रशासन जुटा
घटना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। इस दुखद घटना ने श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!