“मुंगेली में मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई: बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक रही थीं नारकोटिक्स दवाएं, 4 स्टोर संचालकों को नोटिस!”

मुंगेली, 28 जुलाई 2025 –जिले में प्रतिबंधित और नारकोटिक्स दवाओं की बगैर डॉक्टर की पर्ची के धड़ल्ले से बिक्री के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर औषधि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मुंगेली और लोरमी के प्रमुख मेडिकल स्टोर्स पर छापामार जांच की।



इस जांच अभियान का नेतृत्व एसडीएम पार्वती पटेल ने किया। टीम ने अशोक मेडिकल, महादेव मेडिकल, गणेश मेडिकल, आदित्य फार्मा, महामाया मेडिकल फुलवारी, महामाया मेडिकल स्टोर्स ढोलगी और संकट मोचन मेडिकल स्टोर्स सहित कुल 7 प्रतिष्ठानों की गहन जांच की।



जांच के दौरान 4 मेडिकल स्टोर्स द्वारा दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें औषधि अधिनियम के तहत कड़ाई से संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस कार्रवाई में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, औषधि निरीक्षक महेन्द्र देवांगन, लोरमी क्षेत्र से रत्नेश बरगाह सहित विभागीय अमला भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!