
मुंगेली। माँ सर्वेश्वरी दुर्गा उत्सव समिति, आगर खेल परिसर मुंगेली द्वारा आयोजित सफलतम 33वें वर्षगांठ उत्सव के अवसर पर लकी-ड्रा कूपन उपहार योजना का आयोजन किया गया। इस योजना में मात्र 300 रुपये के दान पर आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर प्रतिभागियों को प्रदान किया गया था।

ड्रा का आयोजन 5 अक्टूबर 2025 को किया गया, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से इनाम निकाले गए। कार्यक्रम के संयोजक मनोज (मो. 9329314005) ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहित करना है।

विजेताओं की प्रमुख सूची इस प्रकार रही –
प्रथम पुरस्कार: मानवी सोनी, पांडरिया – Honda CB 300 F (कूपन नं. 1213)
द्वितीय पुरस्कार: दीपक दुबे, बिलासपुर – Activa 6G (कूपन नं. 2823)
तृतीय पुरस्कार: निखिल राजेश्वानी, मुंगेली – Honda Shine 100 CC (कूपन नं. 621)
चतुर्थ पुरस्कार: गौरी शुक्ला, कानपुर – iPhone 13 (128 GB) (कूपन नं. 4431)
पंचम पुरस्कार: कुलेश्वर साहू, चकरभाठा – TCL 55 Inch LED TV (कूपन नं. 1908)
षष्ठम पुरस्कार: वीरेन्द्र साहू, पंदरभट्टा – Whirlpool Fridge (कूपन नं. 86)
सप्तम पुरस्कार: प्रणय मिश्रा, मुंगेली – Zebronics Speaker (कूपन नं. 1452)
अष्टम पुरस्कार: हिरेंद्र चंद्राकर, बुंदेली – Vivo Y19 5G (कूपन नं. 759)
नवम पुरस्कार: संतोष साहू, धरमपुरा – Washing Machine (Yord) (कूपन नं. 1491)
दशम पुरस्कार: बलराम यादव, लिमटारा – Sujata Mixer Grinder (कूपन नं. 3659)

अन्य विजेता:
हिमांशु शर्मा, जवाहर अहिरे, लखन लेदवानी, पूजा बजाज, प्रकाश गोगिया, इशांत केशरवानी, खिलावन पहाड़ी, रोनित अर्तानी, केशव रामचंदानी, हिमानी केशरवानी और मालती सोनी को Realme Neckband व Fastrack Smart Watch से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर समिति ने सभी विजेताओं को बधाई दी और समाज के सहयोग से ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।