जशपुर के मधेश्वर पहाड़ को मिला ‘विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग’ का दर्जा

जशपुर के मधेश्वर पहाड़ को मिला ‘विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग’ का दर्जा

Raipur/छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को ‘विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक शिवलिंग प्रतिकृति’ के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और इसे छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र के लिए नई पहचान बताया।

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप सहित कई मंत्री उपस्थित रहे।

मधेश्वर पहाड़, जशपुर के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किमी दूर स्थित है। शिवलिंग के आकार की यह प्राकृतिक संरचना धार्मिक आस्था और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थल पर्वतारोहण और रोमांचक खेलों के लिए भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। हाल ही में जशपुर जिले को प्रमुख पर्यटन वेबसाइट में शामिल किया गया था, जिससे पर्यटन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!