मुंगेली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही,1 लाख से अधिक का गांजा परिवहन करते हुए बलेनो कार सहित 3 आरोपी गिरफ़्तार

01 लाख से अधिक कीमत का गांजा परिवहन करते हुये बलेनो कार सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे मुंगेली पुलिस को मिली सफलता

खबर का असर एक दिन पहले छत्तीसगढ़ टाइम्स न्यूज़ ने नशे के कारोबार पर ख़बर लगाई थी जिसका पुलिस द्वारा लगाया गया अंकुश

मुंगेली – अवैध रूप से गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था,  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक  नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में 22 नवंबर को मुखबीर से मिली सुचना के आधार पर जरहगाव पुलिस ने घेराबंदी कर 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 10 किलोग्राम कीमती 01 लाख रूपये व 02 नग मोबाईल कीमती 30 हजार एवं परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार क्र. CG04 NQ 1457  को जप्त किया है। मुखबिर से सुचना मिली थी कि  रायपुर जिले के आरंग निवासी तुषार देवांगन अपने साथी नेहरू साहू,
देवेन्द्र पटेल के साथ मारूति बलेनो कार क्रमांक CG 04 NQ 1457 मे अधिक मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ
गांजा लेकर सरगांव पथरिया जरहागांव होते हुये लोरमी तरफ परिवहन करते आ रहे है, जिस पर जरहगाव पुलिस ने तटपरता दिखाते हुए ग्राम खम्हरिया धान खरीदी केन्द्र
के पास नाकेबंदी लगाया गया रात करीबन 10.00 बजे सामने से आ रही बलेनो कार क्र. CG 04 NQ
1457 को रोककर तलाशी लिया गया, तलाशी के दौरान आरोपीगण 1. तुषार देवांगन पिता रेखराज
देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन आरंग थाना आरंग जिला रायपुर 2. नेहरू साहू पिता सुधुराम साहू उम्र 35
वर्ष 3. देवेन्द्र पटेल पिता समारू राम पटेल दोनो साकिनान सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग.
पर कार्यवाही को अंजाम दिया। आरोपीगण तुषार देवांगन, नेहरू साहू एवं देवेन्द्र पटेल का कृत्य अपराध धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से  22 नवंबर को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली/साईबर सेल मुंगेली,
यशवंत उप निरी. सुशील कुमार बंछोर थाना प्रभारी जरहागांव, साइबर सेल से प्र. आरं. दयाल गावस्कर,
डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आर. अब्दुल रियाज, भेषज पाण्डेकर, अतुल सिंह, राजू साहू, गिरीराज सिंह, महेन्द्र सिंह, राकेश बंजारे, हेमसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही । बतादे कि  प्रकरण का आरोपी तुषार देवांगन वर्ष 2022 में थाना धरसींवा जिला रायपुर मे गांजा परिवहन
के मामले मे गिरफ्तार होकर जेल में निरूद्ध रह चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!